फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि की बैटिंग से आगरा विजयी

Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बोर्डिंग मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एचएमएस मथुरा प्रसाद पटेल टाफी के लिए खेली जा रही स्वर्गीय दयालदास राज ओपेन कैश मनी क्रिकेट ट्राफी के तहत शनिवार को आगरा व फर्रुखाबाद के बीच मैच खेला गया। रवी की तूफानी बैटिंग से आगरा विजयी रहा।
विज्ञापन


आगरा ने फर्रुखाबाद डीसीए को 77 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। आगरा ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में उतरी डीसीए फर्रुखाबाद की टीम 18 ओवरों में 10 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी।

आगरा के रवि ने चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, वहीं शाकिर ने 51 रनों का योगदान दिया। निर्दोष ने 42 रन खोकर दो विकेट झटके। गौरव ने 43 रन देकर दो विकेट, मयंक ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरष्कार रवि को दिया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मैच में बुंदेलखंड ने टास जीतकर बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 86 रन बनाए। इसमें अजय ने 19, अभिषेक 13, योगेश 11 व अतुल ने 10 रन बनाए। रवि ने 19 रन देकर दो विकेट झटके। अंशुल मिश्रा ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। योगेश ने 12 रन देकर दो विकेट लिए।

आशुतोष ने 10 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में ग्रीन पार्क क्लब की टीम ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 87 रन बनाकर विजय हासिल की। इसमें अक्षय ने 17, आलोक ने 14, उत्कर्ष ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें