बिजली विभाग ने चोरों को पकड़ने व बकायेदारों के
कनेक्शन काटने को तहसीलदार सदर की अगुवाई में अभियान चलाया। इस दौरान 37
बकायेदारों के कनेक्शन काटे, साथ ही बकाया का ढाई लाख रुपये वसूल किया।
तहसीलदार
राजेश कुमार की अगुवाई में जेई दीपचंद्र, राजेश कुमार, शशिकांत ने टीम के
साथ मकरंदनगर के कुतलूपुर, मौसमपुर मौरारा, यूसुफपुर भगवान, अलाउद्दीनपुर
में चेकिंग की। इस दौरान बकायेदारी पर वीरेंद्र कुमार, एलआईसी आफिस,
कैलाशनाथ, प्यारेलाल, सावित्री देवी।
मनोहर लाल कुशवाहा, इंद्रा देवी,
रूपरानी, मनोज कुमार, दयाल स्वरूप मौर्य, राजीव कुमार, शारदा देवी,
अनंतराम, रमेश, राजेश, रामकुमार, मोहन तिवारी, सुरेश चंद्र यादव, सावित्री
देवी, इंद्रा देवी, मनोज कुमार, राजेश कुमार, वासुदेव, सुनील कुमार,
नरेंद्र कुमार, भैयालाल, छंगालाल, सुंदरलाल राठौर, रामचंद्र, अतुल कुमार
अवस्थी के कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन पी राम ने बताया कि इस दौरान 88 हजार
रुपये तहसीलदार ने आरसी के तहत वसूल किए।