फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समाज सेवा के लिए राशिद जमाल दुबई में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। समाज सेवी और कमालगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किए गए। रविवार को आवास पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

दुबई की सामाजिक संस्था दाई अल इजाज प्रत्येक वर्ष अपने यहां भारत में सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वालों का सम्मान करती है। इस वर्ष भी 16 दिसंबर को हुए दुबई में कार्यक्रम में कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी समाजसेवी और कमालगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक इयासिर सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ ने उन्हें मेडल और अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित किया। समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले राशिद जमाल सिद्दीकी का दुबई में सम्मान होने के बाद रविवार को वह अपने गांधीनगर आवास पहुंचे तो उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। राशिद जमाल ने बताया कि प्रदेश से दो लोगों को चयनित किया गया था। रविवार को उनके आवास पर फरहत शमशाद, नासिर सिद्दीकी , अलीशान हुसैन, इलियास अहमद, आमिर सिद्दीकी ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें