फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर गोली चलाई, बचने पर चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पंचायत चुनाव की रंजिश में दुकान पर बैठे युवक को जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर कर दिया गया। बच जाने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग निवासी सदाकत अली ने गांव के खुशनूर, अमन, आकिब, आसिफ, आमिर, सालिम, वसीम, अकीक, नवारस, जुल्फिकार और सलमान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदाकत ने बताया कि बेटा निहाल अली 20 मई की देर शाम करीब सात बजे गांव में अपनी दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी लाठी-डंडा, धारदार हथियार और तमंचा से लैस होकर पहुंच गए।
यह पंचायत चुनाव के दिन अपने लोगों को पुलिस से पकड़वाने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें बेटा बाल-बाल बच गया। इसके बाद चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें