फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात में उमड़ा सैलाब

Tue, 20 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा बने भगवान राम को देखने के लिए भारी जन समुदाय उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रीराम की आरती उतारी। पूरे कस्बे में घूमी राम बारात को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


मोहल्ला रामगंज से शुरू हुई बारात जनकपुरी में जाकर समाप्त हुई। यहां राम विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान भारी पुलिस व पीएसी मौजूद रही। आदर्श रामलीला समिति पुरानी गल्ला मंडी के तत्वाधान में चल रही रामलीला के तहत रविवार की देर रात्रि श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई।

इसमें मैनपुरी, बेबर, कासगंज, एटा व भिंड की दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थी। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, इसके बाद भिंड से आई लिल्ली घोड़ी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, हवा में उड़ते हनुमान, भगवान विष्णु व कासगंज से आई ग्वालों की टोली, राधा कृष्ण के साथ नृत्य करती हुई चल रही थी।
विज्ञापन


एटा से आई मां काली के कलाकार, तलवारबाजी व आग के गोलों पर नृत्य कर रहे थे। इसके अलावा भी तमाम आकर्षक झांकियां शामिल थी। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा जमकर नृत्य कर रहे थे। इसके बाद गुरु विशिष्ठ के साथ भरत, शत्रुघ्न व सबसे अंतिम विशाल रथ पर विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण विराजमान थे।

कई स्थानों पर लोगों ने राम-लक्ष्मण की झांकी पर फूलों की बारिश की। राम बारात जीटी रोड, पूर्वी रेलवे क्रासिंग, तिर्वा रोड व चकोर रोड होते हुए जनकपुरी पहुंची। इस मौके पर सुशील गुप्ता, अनिल चौरसिया, रावेंद्र दीक्षित, देवेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अचल यादव, सतीश गुप्ता, डा. रविदत्त यादव, सुधीर दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें