भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से आयोजित रीवर
राफ्टिंग अभियान स्वच्छ गंगा मिशन-2015 के तहत स्कूली बच्चों ने रैली
निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रतियोगिता में अव्वल आए
छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
सोमवार को कार्यक्रम मेंदूसरे
दिन शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चों ने शिरकत
की। गंगा सफाई अभियान को लेकर 16 अक्तूबर को चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई
थी। इसमें पहला स्थान पाने वाली जेपीएस की कोमल यादव, दूसरा स्थान लाए सेंट
जेवियर्स के योगेश कुमार व जेपीएस की ही प्रियांशी गुप्ता को तीसरा स्थान
लाने पर सम्मानित किया गया।
ग्राउंड पर छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों को
संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पावन गंगा तटों को प्रदूषण मुक्त करने
के लिए जनमानस को जाग्रत करना अभियान का मकसद है। परिवर्तन के बारे में पता
करना, गंगा नदी के पानी एवं मिट्टी का नमूना लेकर प्रयोगशाला में टेस्ट
कराना अभियान में आता है।
इससे प्रदूषण की स्थिति ज्ञात हो जाती है। कार्यक्रम
स्थल पर फोटो गैलरी, चलचित्र, स्लोगन बैनर के माध्यम से गंगा को प्रदूषित
होने से बचाने का आह्वान किया गया। गंगा तटों पर साफ-सफाई करना, पर्यावरण
एवं गंगा संरक्षण विषय पर बड़े स्तर पर सेमिनार चलचित्र प्रतियोगिता एवं
व्याख्यानों का समुचित प्रबंध करने को भी कहा गया।
नवयुवकों को भी आईटीबीपी
के प्रति सेवा के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
यह महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर क्रियान्वयन करने
के लिए दो अक्तूबर से 11 दिसंबर तक उत्तराखंड के देवप्रयाग से गंगा सागर तक
चलेगा।
कार्यक्रम समापन पर मुख्य अतिथि आईजी आशुतोष पांडेय ने विजयी
छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरोज
पाठक का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर एसपी कलानिधि नैथानी, राफ्टिंग
अभियान दल के मुख्य सुरेंद्र खर्ती सेनानी, अनवर इलाही, संतोष गहलोत,
नारायण सिंह, नवाब सिंह यादव आदि मौजूद थे। 20 अक्तूबर को टीम बिठूर के लिए
रवाना होगी।