फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अवैध दुकानदारों पर चला रेलवे का हंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए एडीआरएम मनोज कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने स्टेशन के मुख्य द्वार व कार्यालय के सामने संचालित हो रही लगी खान-पान की दो दुकानें हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण आख्या में मंडल वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी ने स्टेशन मास्टर मनोज कुमार अवस्थी को निर्देश दिया कि इन दुकानों को उनके नियत स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है तथा सभी दुकानें केवल निर्धारित स्थान पर ही लगाई जानी चाहिए। निर्देशों के अनुपालन में स्टेशन मास्टर ने बुधवार को दोनों दुकानदारों को मेमो जारी कर उन्हें चेतावनी दी और दुकानें नियत स्थान पर लगाने के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि यदि दुकानदारों ने आदेश का पालन नहीं किया तो रेलवे प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। इससे स्टेशन की सुंदरता प्रभावित हो रही है। वहीं रेल यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में स्टेशन परिसर में अन्य अनियमित दुकानों और अस्थायी ठेलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें