फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने दी दबिश, 700 लीटर लहन नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध ढंग से शराब की बिक्री बढ़ गई है। आबकारी टीम के निरीक्षक अमित निर्मल और रणविजय सिंह ने टीम के साथ ठठिया के गिहार बस्ती में दबिश दी। उन्होंने 300 लीटर से ज्यादा लहन बरामद करके उसे नष्ट कर दिया। 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

गिहार बस्ती, खाड़ेदेवर और सराय प्रयाग में भी दबिश दी गई। टीम ने 400 किलो लहन नष्ट कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह मौजूद रहे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने जरामऊ अलमापुर निवासी अनिल कुमार व रघुपति सिंह को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें