कन्नौज। गैरप्रांत से आने वालों को अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा जाए। सदर तहसील कन्नौज में अर्शी नर्सिंग होम में 50, तिर्वा तहसील में महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में 400 व छिबरामऊ तहसील में श्रीराम बैंक्वेट हाल में 90, गोकुल धाम गेस्ट हाउस में 60 व मनीष कालेज फॉर वुमेन एजुकेशन लालकपुर में 600 लोगों को कवारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। यह बात डीएम ने बताई।
उन्होंने कहा बाहर अनावश्यक निकलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी राहत कोष में लायंस क्लब कन्नौज के अध्यक्ष विजय तिवारी ने 25 हजार, अनिल गुप्ता ने एक लाख, अनूप सक्सेना ने चार हजार, गौतम सिसोदिया ने तीन हजार, बाबा गौरीशंकर सेवा समिति ने एक लाख, पवन दीप दुबे ने 21 हजार की राशि दी।