फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: राही पर्यटक गृह और रोमा स्मारक का होगा निजी प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पर्यटन विकास निगम द्वारा राही पर्यटक गृह, रोमा स्मारक और मंच का प्रबंधन अनुबंध पर निजी हाथों में देने के लिए ऑनलाइन प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रबंधन अनुबंध 15 वर्षों के लिए होने और न्यूनतम बोली 35 लाख रुपये निर्धारित की गई।
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में जिले के आशा होटल, वीके ग्रैंड, खुशी होटल सहित अन्य प्रमुख होटल स्वामियों और विभिन्न जिलों से आए संभावित बोली दाताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि जिले के राही पर्यटक गृह, रोमा स्मारक मंच और संबंधित पूरे परिसर को एकीकृत कॉम्प्लेक्स के रूप में निजी प्रबंधन पर सौंपा जाएगा।
अनुबंध हासिल करने वाली एजेंसी पूरे परिसर के रख-रखाव, कमरों के संचालन, दुकानों के संचालन और वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रबंधन करेगी और नियमानुसार शुल्क प्राप्त करेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रबंधन अनुबंध 15 वर्षों के लिए होगा, जिसे आगे 15 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए न्यूनतम बोली 35 लाख रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। लाइसेंस शुल्क में प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। जल्द ही इसके लिए पारदर्शी नीलामी और ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्राप्त सभी व्यावहारिक और उपयोगी सुझावों को टेंडर नियमों में शामिल किया जाएगा, जिससे जिले में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नया आयाम मिल सके। इससे जिले में पर्यटन सुविधाओं में सुधार होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें