हसेरन। मुख्य बाजार में रविवार शाम को पागल कुत्ते ने आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें पांच घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उधर, पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।
कुत्ते के हमले में हसेरन के आठ वर्षीय कृष्णा के मुंह में काट लिया था। उसे हसेरन सीएचसी से रेफर कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया था। अब उसकी हालत में सुधार है। मूलचंद्र तिवारी की गर्दन में कुत्ते ने काट लिया था। उन्हें भी हसेरन सीएचसी से रेफर कर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। इनके अलावा जावेद के पैर में, नन्नू के हाथ में तथा अरुण को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
कुत्ते के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। लोगों ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया और रात 8.30 बजे उसे मार डाला। स्थ्य विभाग की ओर से घायलों को आगे की एंटी-रेबीज वैक्सीन समय से लगवाने की सलाह दी गई है।