फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में सामाजिक दूरी की सीमा टूटी

विज्ञापन
शहर के यूसूफपुर राशन कोटा दुकान पर कोरोना के बाद भी पास पास खड़े होकर राशन लेते लोग - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राशन वितरण में नियम दरकिनार किए जा रहे हैं। ई-पॉस मशीन को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा। एक के बाद दूसरा उपभोक्ता अंगूठा लगाकर राशन ले रहा है। ऐसी स्थिति के बाद भी अफसरों को निरीक्षण में सब ठीक मिल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में मोहल्ला हम्मालीपुरा व शेखपुरा के उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। कोटेदार ने कुछ दूरी तक गोले बनाए थे। भीड़ से सामाजिक दूरी का दायरा टूट गया। उपभोक्ता मास्क नहीं लगाए थे। सैनिटाइजर या साबुन का इंतजाम भी नहीं था।
शहर के काजीटोला में कोटेदार की सतर्कता की वजह से महिला व पुरुष कार्डधारकों को अलग-अलग गोले में खड़ा किया गया। यहां भी सैनिटाइजर और हाथ धोने का इंतजाम नहीं था। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि सभी कोटेदारों को सैनिटाइजर व साबुन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें