फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान का 70 बोरा चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर में तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा राशन दुकान का 70 बोरा चावल पकड़ा। पुलिस ने चावल जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन करा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और एसएसआई एनएल सिंह ने जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान चावल के बोरे से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रॉली में 70 बोरे चावल लदे थे। इन्हें तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक चावल के बारे में गोलमोल जवाब देने लगा।
ट्रैक्टर कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और जिला पूर्ति विभाग को सूचना दी। इस पर पूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंच गए। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चावल किसी राशन दुकान का है, इसकी छानबीन की जा रही है। आशंका है कि चावल को बाजार में बेचने ले जाया जा रहा था। सदर कोतवाल ने बताया कि छानबीन कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें