फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का एक ऑडियो गुरुवार को वायरल हुआ। इसमें संविदाकर्मी एक सर्वेयर पर पीओ को घूस के रूप में सामान देने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

आडियो में संविदाकर्मी सर्वेयर से कह रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे पर उनसे वसूली कर ले आओ। इसके बाद पीओ को कम से कम 10 हजार रुपये कीमती सामान लेकर दो। इसके बाद ही उसकी तरक्की होगी। अधिकारियों को रुपये देने के बाद वह खूब रुपये कमाए कोई कुछ नहीं बोलेगा। इस वायरल वीडियो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में डूडा कार्यालय में भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।
पीओ डूडा जय विजय सिंह ने कहा कि वायरल आडियो की जांच कराएंगे। यदि उनके नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं, तो दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। फोन करने वालों में एक व्यक्ति हमारे कार्यालय का कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें