फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में हुआ झगड़ा, गर्भवती महिला घायल

विज्ञापन
फोटो16सीएचबीपी57: अस्पताल में भर्ती घायल गर्भवती महिला। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम माधौनगर स्थित आनंदी देवी मेले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। पति को बचाने के प्रयास में दबंगों ने गर्भवती को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा डालूपुर सुल्तानपुर से कुछ लोग आनंदी मंदिर में मुंडन संस्कार कराने आए थे। यहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों से वाद विवाद शुरू हो गया। दबंगों ने डालूपुर निवासी बीरन के साथ मारपीट कर दी। उसकी गर्भवती पत्नी मीना ने बचाने का प्रयास किया। इन लोगों ने बेरहमी से उसकी भी पिटाई कर दी।
विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें