फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मा लगाओ फिर वाहन चलाओ

Thu, 14 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 36 से अधिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। कई वाहन चालकों की आंखें कमजोर पाई गईं। डॉक्टरों ने उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन




बुधवार को मंडी समिति स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर विनोद दीक्षित चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एसके कटियार ने कैंप लगाया। नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने चालकों की आंखों की जांच की। डॉ. एसके कटियार ने बताया कि जांच के दौरान अधिकतर वाहन चालकों की आंखों की रोशनी कम मिली है।



उन्हें सलाह दी गई है कि वे चश्मा टेस्ट कराकर लगवाएं। ताकि उनकी रोशनी ठीक बनी रह सके। इसके बाद पीटीओ विक्रांत सिंह ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर दोपहिया वाहन चलाते समय बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन




जबकि हेलमेट लगाने से सिर सुरक्षित रहता है। दुर्घटना होने पर सिर पर अगर हेलमेट है तो उसकी जान बच सकती है। इसी तरह चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। दुर्घटना होने के दौरान सीट बेल्ट न लगाने से वाहन चालक व यात्री का सिर टकरा जाता है। इससे उनकी जान को खतरा पैदा हो जाता है। इस मौके पर संजय कुमार, रवि कुमार, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें