फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के न आने पर बिफरे अध्यक्ष

विज्ञापन
सर्किट हाउस के सभागार में बैठक लेते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने जिले का दौरा किया। इस दौरान सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि ने निरीक्षण भवन के सभागार में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की समीक्षा की। जिले के थानों और चौकियों में तैनात सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान के संबंध में जानकारी ली। सफाई कर्मचारियों ने न्यूनतम भुगतान की बात कही। बैठक में किसी भी पुलिस अधिकारी के न पहुंचने पर वह भड़क गए। कड़ी नाराजगी जताई। पीओ डूडा से सफाई वर्ग के व्यक्तियों को आवासीय सुविधा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विभाग में उप केंद्रों पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को भुगतान नियमित रूप से उनके खातों में कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को रोजगार के लिए बस्तियों में कैंप लगाए जाने और शासन की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दिए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अधिकारी कन्नौज, तिर्वा सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें