फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम के चालक से लूट की कोशिश, रात के समय दगा दे गया पुलिस का हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
जानकारी देते चालक जगपाल सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। जीटी रोड के किनारे खड़ी डीसीएम की खिड़की के शीशे काटकर चोरों ने लूट की कोशिश की। अंदर सो रहे चालक के जागने पर लुटेरे कामयाब नहीं हो सके। इस बीच गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश की गई। सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद एटा के ग्राम अचलपुर निवासी जगपाल सिंह करनाल( हरियाणा )से डीसीएम में ग्लूकोज लादकर बनारस जा रहे थे। तेराजाकेट पहुंचने पर डीसीएम के गियर बॉक्स में गड़बड़ी आ गई। जगपाल ने कस्बा स्थित कोल्ड स्टोरेज के किनारे डीसीएम खड़ी कर दी। यह इसके अंदर सो गए। रात लगभग तीन बजे लुटेरों ने डीसीएम के शीशे काटने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर जगपाल की आंख खुल गई। उन्होंने शीशा खोलकर बाहर झांका। लुटेरों ने इन्हें बाहर खींचने का प्रयास किया। डंडे से प्रहार कर दिया। जगपाल ने खिड़की बंद कर दी। पुलिस का हेल्पलाइन नंबर मिलाया। फोन नहीं लगा। इसके बाद मालिक सतीश यादव को सूचना दी। उन्होंने गुरसहायगंज कोतवाली फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। एसआई बृजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। लुटेरों की तलाश में पुलिस काफी देर तक भटकती रही। सफलता हाथ नहीं लगी। एसआई ने बताया कि तेराजाकेट से एक किलोमीटर पहले भी लुटेरों ने ट्रक का शीशा निकालने का प्रयास किया था। चालक के शोर मचाने पर यह भाग निकले। चालक के अनुसार दो बाइकों पर पांच लुटेरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें