फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप पिलाने आई टीम को खदेड़ा

Sun, 13 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के गांव पहलपुरवा में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार किया। उन्होंने पोलियो ड्राप पिलाने आई टीम से वैक्सीन के डिब्बे छीनकर गांव के बाद खदेड़ दिया। प्रभारी डाक्टर ने समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने डीएम को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8 बजे बूथ संख्या 122 की टीम में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री अरुणा देवी, नीरज कुमारी, आशा सत्यवती, सुनीता पूर्व माध्यमिक स्कूल पहलपुरवा पहुंची। पोलियो टीम के आने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों महिलाएं-पुरुष हाथों में लाठी व डंडा लेकर स्कूल की ओर दौड़ पड़े। स्कूल में पहुंचकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीण महिलाओं के रौद्र रूप को देखते हुए पोलियो टीम की महिलाएं खेत में जाकर खड़ी हो गईं।

टीम प्रभारी ने घटना की जानकारी सुपरवाइजर को दी। इस पर पर्यवेक्षक अनिल पांडेय गांव पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। स्कूल परिसर में ही नारेबाजी व हंगामा करने लगे। मामला उग्र होता देख सुपरवाइजर ने विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एमओआईसी डा. अजय यादव, डा. बाबूराम शाक्य ने भी ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन


पोलियो दवा पिलाने का अनुरोध किया पर ग्रामीण नहीं माने। इस पर डाक्टरों ने स्वास्थ्य टीम को पड़ोसी गांव नेपालपुर में बूथ लगाने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम के पास मौजूद वैक्सीन से भरे डिब्बे छीन लिए।

पंचायत चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी
अमोलर/तालग्राम। ग्रामीण सत्यराम, रामपूजन, मनोज, लीलावती, रामविलास, चंपा देवी, लक्ष्मण प्रसाद, गंगा सहाय रामस्वरूप, सुघरलाल, शिवकुमारी, कटोरी देवी आदि का कहना है कि पहले भी मतदान व पोलियो बहिष्कार कर चुके हैं। तब  विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया था पर कोई विकास नहीं हुआ। अधिकारियों व नेताओं ने झांककर भी नहीं देखा। यदि समस्या का समाधान न हुआ तो 1500 आबादी वाला पूरा गांव चुनाव का बहिष्कार करेगा। इस आशय का लिखित पत्र एमओआईसी को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें