फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्णय से आहत न हो शिक्षामित्र

Sun, 13 Sep 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर रविवार को शिक्षामित्र संगठनों की आकस्मिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में शिक्षामित्रों से अपील की गई कि हाईकोर्ट से आए निर्णय से वह आहत न हो और धैर्य से काम लें। किसी तरह का गलत कदम न उठाएं, हम लोग शिक्षक थे और रहेंगे। सभी शिक्षामित्रों से आह्वान किया गया कि वह घबड़ाए नहीं। संगठन का साथ दें। सोमवार को अपने परिवार के साथ बीआरसी पर सुबह दस बजे उपस्थित हों। ताकि आगे की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जा सके।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि बीआरसी पर एकत्र होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्चतम न्यायालय को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसमें गलत निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की जाएगी। यदि ऐसा न हो सके तो पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों को राष्ट्रपति इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करें।
\
इसके अलावा उमर्दा विकास खंड में हाईकोर्ट के निर्णय से आहत होकर आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्र के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की शासन-प्रशासन से मांग की गई। इस मौके पर अजीत दीक्षित, ह्देश दुबे, अखिलेश पाठक, ज्ञानेंद्र भदौरिया, विनय सिंह चौहान, विनय मिश्रा, मुकेश राजपूत, गीतेंद्र यादव, राजवीर यादव, महेंद्र यादव, विनय पांडेय, अनूप कटियार, रजनी सिंह, कुलदीप दुबे, हंसराम राजपूत, सलीम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिवार को सौंपी आर्थिक सहायता
कन्नौज। हाईकोर्ट के निर्णय से आहत उमर्दा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हिशामुद्दीन के शिक्षामित्र बाबू सिंह के आत्महत्या कर लिए जाने पर सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है। इस दौरान परिजनों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ है। उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। प्रदेश सरकार उनकी लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी। उनको हर हाल में उनका हक दिलाकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें