फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जेल से रिहा बंदी ने किया डांस, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नौ माह बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से अनाथ युवक रिहा हुआ। जेल गेट से बाहर निकलते ही युवक खुशी से डांस करने लगा। इस खुशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बे अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी शिवा नागर को नौ माह पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा निवासी अंशू गिहार को पुलिस ने चोरी के आरोप में एक साल पहले जेल भेजा था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मोहम्मद सैफ ने दोनों बंदियों की पैरवी की। शिवा नागर पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगा था। अनाथ होने के कारण किसी ने अर्थदंड अदा नहीं किया। इससे वह जेल में कैद होने पर विवश था।
इसी तरह अंशू गिहार की जमानत मंजूर हो गई थी, लेकिन जमानत गीर न होने पर तीन माह से वह जेल में था। मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव एवं अपर जिला जज लवली जायसवाल ने एक संस्था से शिवा गिहार की रिहाई के लिए एक हजार रूपये का अर्थदंड जमा कराया और अंशू गिहार की बगैर जमानती के संविधान दिवस पर मंगलवार को रिहाई कराई। जेल से रिहाई के दौरान जैसे ही शिवा नागर गेट से बाहर निकला, तो उसने झोला जमीन में रख दिया है और खुशी से डांस करने लगा। जेल अधीक्षक अकरम खान ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें