फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों, सदस्यों ने ली शपथ

Wed, 02 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच विकास खंडों में मंगलवार को अवशेष प्रधानों और ग्राम सभा सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानों से विकास कार्य तेजी से कराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


सदर ब्लाक में सुबह से ही मेेले जैसा माहौल रहा। कई ग्राम पंचायतों का कोरम उप चुनाव के बाद पूरा हो गया है। इस पर ग्राम सभा का गठन किया गया। इस मौके पर बीडीओ साधना दीक्षित, एडीओ राजेश द्विवेदी, एडीओ रामानंद आदि मौजूद थे। तालग्राम विकास खंड में महोना की प्रधान नीता दुबे, समगुरा बहादुरपुर के प्रधान रामनिवास राजपूत, भवानीसराय के विजय सिंह, माधौनगर के योगेंद्र सिंह, विलंदपुर की अनवरी बेगम को बीडीओ पंकज यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। जलालाबाद में 14 असंगठित ग्राम पंचायतों के सदस्यों व अवशेष प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार सदर राजेश सिंह ने सतवारी, कूल्हापुर, वैसावारी, गोवर्धनी, जसौरा, अलीनगर, कंदरौली, जसपुरापुर सरैंया, परसपुर, विसंधुआ, मीरपुर, वशीरापुर भाट, मवई रिहायक, फिरोजपुर समेत अन्य गांव के प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कई ग्राम सभा सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे। इस मौके पर एडीओ पंचायत अशोक प्रजापति, कनिष्ठ लिपिक विमल चतुर्वेदी, सतीश यादव, राजीव कटियार, अन्नू कटियार, देवेंद्र सिंह, जय प्रकाश, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें