फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ नगदी, दवाएं ले गए

विज्ञापन
मानपुर रोड पर मेडिकल स्टोर के टूटे शटर को सही करते कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मानपुर बाईपास पर सड़क किनारे मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोर गुरुवार रात नगदी और ढाई से तीन लाख कीमत की दवाएं समेट ले गए। पास की दूसरी दुकान का ताला न टूटने से चोर यहां सफल नहीं हो सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज निवासी किशन कुमार मौजूदा समय में शिवाजीनगर सरायमीरा में रह रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित बाईपास के पास इनका मेडिकल स्टोर है। किशन कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात चोरों ने मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़ कर नगदी समेत दवाएं पार कर दीं। शुक्रवार की सुबह वह मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। किशन कुमार ने बताया कि चोर दुकान में रखे नौ हजार रुपये व ढाई से तीन लाख रुपये कीमत की दवाएं ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दो दिन पहले 40 हजार रुपये की दवा लेकर आए थे
किशन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले वह कानपुर से 40 हजार रुपये की दवा लेकर आए थे। इन्हें मेडिकल स्टोर में रख दिया था। चोर यह भी समेट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें