तालग्राम। ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी भवानी सराय में रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को ऑनलाइन राखी प्रतियोगिता कराई गई।
घर बैठे बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें 56 बच्चों ने प्रतिभागिता की। अभिभावकों के सहयोग से घरेलू सामान का प्रयोग कर सुंदर राखियां बनाई। प्रतियोगिता में कक्षा चार में पढ़ने वाले आठ वर्षीय शिवांश शुक्ला प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रहीं।
बच्चों ने वाट्सएप से गुरुजनों को राखियां भेजकर स्नेह का इजहार किया। शिक्षकों ने बच्चों की नाई राखियों की फोटो पाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता और प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों का आभार जताया।