फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, दस घायल

विज्ञापन
जीटी रोड पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस और ट्रक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर प्रेमपुर के पास प्रवासियों की प्राइवेट बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे से बस में सवार दस लोग घायल हो गए। इन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अंबाला से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही प्राइवेट बस जीटी रोड पर प्रेमपुर कस्बे के पास कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में विकास कुमार, दिनेश, शोएब, चंदकिशोर सहित दस लोग घायल हो गए। इन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रवाना कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वह अंबाला में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन की आशंका के चलते घर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें