छिबरामऊ। नई ऊर्जा व उत्साह से शिक्षक प्रशिक्षण को आत्मसात करें। इसे स्कूल में लागू भी कराएं। यह बात डायट प्राचार्य ने ब्लाक संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान कही।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर कक्षा एक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने से पहले छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी व गणित का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने कहा कि शिक्षक बिना पढ़ाए नंबर न लुटाएं। 80 फीसदी से अधिक नंबर लाने वाले विद्यालयों की कमेटी से जांच कराई जाएगी।
प्रशिक्षण में बीईओ सुनील कुमार दुबे, अनूप कुमार मिश्रा, कुलदीप यादव, शैलेश मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, कुलभान सिंह, सत्येंद्र यादव, निधि गुप्ता, देवेंद्र सिंह व मुनीष गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।