समधन। मध्याह्न भोजन के लिए जारी होने वाली कन्वर्जन कास्ट प्रधानों को समय से नहीं मिल रही है। इससे उनमें रोष है। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत इंदुयागंज की प्रधान गायत्री सोलंकी ने बताया कि गांव के प्राइमरी विद्यालय में करीब पांच माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली है।
ग्राम पंचायत गधौलिया के प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मजरा कटकैया के प्राइमरी विद्यालय में करीब 150 छात्र हैं, इन्हें मध्याह्न भोजन देने के लिए छह माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली। ग्राम पंचायत गंगागंज गुरौली के प्रधान संजय भारतीय ने बताया कि प्राइमरी में करीब 160 बच्चे हैं, कन्वर्जन कास्ट फरवरी से नहीं आ रही है। तमियामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि मजरा समियामऊ प्राथमिक विद्यालय को पांच माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली है। लालपुर गांव की प्रधान रेशम देवी ने कहा कि मजरा काजीपरवा को छह माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली है। तालग्राम प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने प्रधानों को कन्वर्जन कास्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी तत्काल इसका निदान कराएं।