फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला अस्पताल गेट पर प्रधान, पुत्र और पौत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के दौरान प्रधान के पुत्र और भतीजे का कक्ष में मौजूद बी-फार्मा प्रशिक्षु के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह लोग चले गए। प्रशिक्षु ने साथियों के साथ अस्पताल गेट पर प्रधान की कार पर हमला कर दिया। इससे प्रधान, पुत्र और पौत्र घायल हो गए। हमलावरों ने कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। प्रधान पुत्र ने पांच नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरारागी के अजीत पांडेय की मां ग्राम प्रधान हैं। पुलिस को दी तहरीर में अजीत ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आए थे। इंजेक्शन कक्ष में बी-फार्मा प्रशिक्षु सुफियान से बेटे के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। दोबारा कहने पर गालीगलौज की। इसके बाद मां को धक्का दे दिया। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। वह कार से परिवार के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन

तभी आरोपित युवक ने साथियों को बुला लिया और अस्पताल गेट पर कार को रोक लिया। कार से निकलते ही आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने मां के गले से सोने की चेन भी निकाल ली। भतीजे रोहित को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। मारपीट में मां और भतीजा घायल हो गए। पीड़ित ने पांच नामजद समेत 25 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पुत्र अजीत पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। मंडल अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की जानकारी पर भाजयुमो कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए, लेकिन तब तक मौके से फरार हो गए। घायलों के साथ भाजयुमो पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें