फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में उतरे करंट से बच्चे की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो आरुष - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। भुलानी गांव में गुरुवार सुबह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

गांव के किसान अभिषेक उर्फ सोनू यादव के घर पर रखे कूलर में करंट उतर आया था। इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। गुरुवार सुबह नौ बजे उनका ढाई साल का बेटा आरुष और पांच साल का बेटा अंश खेल रहे थे। खेलते-खेलते आरुष कूलर के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया।
भाई की चीख सुन अंश ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़े और स्विच बंद कर आरुष को छुड़ाया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ज्योति का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें