विकास खंड कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में
प्रधानों, पंचायत सचिवों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें व्यावहारिक
रूप से भी स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई।
बीडीओ अनिल कुमार ने
स्वच्छता से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए घर में शौचालय बनवाने की
जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि खुले में शौच जाने से जहां चारो ओर गंदगी
फैलती है। वहीं घर की मां-बहन, बेटियों को लज्जित भी होना पड़ता है। खुले
में पड़ी गंदगी से मक्खियों से तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं।
कार्यशाला
के बाद मौजूद सभी लोगों को व्यावहारिक रूप से भी गंदगी के बाबत जानकारी
देकर समझाया गया। इस दौरान पंचायत सचिव कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार,
ब्लाक संसाधन केंद्र के सह समन्वयक धर्मेंद्र सिंह बैस, रीता दीक्षित, अजित
प्रजापति, प्रधान महेंद्र पाल सिंह सेंगर एडवोकेट आदि मौजूद थे।