मोहल्ला बनवारीनगर स्थित एसबीवीएस सेंटर में कैरम और
शतरंज प्रतियोगिताओं के क्वार्टर फाइनल मैच में खिलाड़ी बच्चों ने
बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सबसे पहले हुई कैरम प्रतियोगिता में युगल वर्ग
ने आर्यन यादव, मो. लारिब, निरंजन प्रताप, अंकुश कुमार, मृदुल चौहान, फरमान
अहमद, अशोक सिंह, अभय, शिवा, नमन गुप्ता, सौरभ यादव, व अनुज यादव की
जोड़ियों ने आशीष, आयुष, यश मिश्रा, वैभव, शिवम राजपूत, प्रशांत, रिषी,
साकेत गुप्ता, सिद्धार्थ व यश को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
एकल
वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में विशाल चतुर्वेदी, आर्यन त्रिपाठी, दीपेंद्र,
विकास, मनीष वर्धन ने पार्थ तिवारी, यश पाठक, हिमांशु सिंह, हर्ष पाठक,
उत्कर्ष पाल व प्रतीक राठौर को मात दी। प्रतियोगिता कोआर्डिनेटर राजीव
कुमार ने बताया कि सेमी फाइनल राउंड 28 दिसंबर को दोपहर दो बजे से छिबरामऊ
महोत्सव पंडाल में कराए जाएंगे।
पराजित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार
में प्रमाणपत्र प्रदान दिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी सुनील सत्या ने बताया
कि 25 दिसंबर को 11 बजे से लूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दौरान
शतरंज व कैरम का वाइल्ड कार्ड राउंड होगा। जिसमें अनुपस्थित प्रतिभागी आ
सकते हैं।
सहायक प्रतियोगिता प्रभारी मो. जाहिद ने बताया कि छिबरामऊ
महोत्सव के उद्घाटन समारोह के बाद होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में
रंगोली, चित्रकला, हस्तकला, निबंध व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया
जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण फार्म नगरपालिका रोड स्थित कैंप कार्यालय
से प्राप्त कर सकते हैं।
उधर, छिबरामऊ महोत्सव में अबकी क्षेत्र की
ऐतिहासिक एवं अनूठी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रभारी
शशिकांत शुक्ला ने बताया कि यदि इन सबसे संबंधित किसी के पास कोई चीज हो तो
वह तत्काल संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सुझाव और जानकारी भी दे सकते हैं।
इसके अलावा महोत्सव शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूली बच्चों को
चुना जाएगा।