अमोलर। बारिश के साथ अमोलर उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई। फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण उपकेंद्र से जुड़े 20 गांवों की बिजली 20 घंटे से गुल है। बारिश के कारण फाल्ट दुरुस्त करने में कर्मचारियों को परेशानी हुई।
बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इससे नाराजगी है। ग्रामीण रितेश, शेरसिंह, अमरसिंह, रामचंद्र आदि ने बताया कि अमोलर बिजली उपकेंद्र की फीडर ताहपुर से जुड़े गांव दलापुरवा, सीतापुरवा, मवैया, माधौनगर समेत 20 गांवों की बत्ती रात आठ बजे से बारिश के कारण गुल हो गई। फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या के चलते इन गांवों में अंधेरा छाया है। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से लाइन में फाल्ट आने से समस्या आई है। बारिश के बीच फाल्ट तलाश कर उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बारिश से काम में व्यवधान आ रहा है।