फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मौसम की बेरुखी से आलू फसल में झुलसा रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इस सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव के चलते पहले परपरा रोग और अब आलू की फसल पर झुलसा रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। सुबह के समय धुंध से सरसों पर भी चैपा रोग का असर दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही दवाइयाें के छिड़काव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



दिन में 21 और रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच रहा है। इसका असर फसलों पर अब दिखाई देने लगा है। आलू में झुलसा रोग लगने से फसल की पैदावार पर असर पड़ता है। साथ ही सरसों और फूलवाली फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। किसान महेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामकुमार ने बताया कि इस साल मौसम आलू के अनुकूल नहीं रहा है। शुरुआती दौर में तापमान अधिक रहा। अब तापमान में गिरावट और कोहरा के चलते झुलसा शुरू हो गया है। फसल बचाने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव का कहना है कि तापमान गिरने से फसलों को नुकसान होता है, ऐसे में खेतों में पानी की नमी बनाकर रखें। इससे आलू में पाले का असर खुद ही कम हो जाएगा।
दवाइयों में मेटालॉक मिलाकर छिड़कने से नुकसान से बचा जा सकता
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह ने बताया कि झुलसा रोग से बचाव के लिए किसान मैकोंजिब 75 प्रतिशत या डाइफेन एम 45, कार्बनडाजिम को निर्धारित मात्रा में पानी में मिलाकर छिडकाव करें। रोग अधिक होने पर इन दवाइयों के साथ मेटालॉक को मिलाकर नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें