फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गैंगस्टर में अपराधी के आर्थिक संसाधनों की करें पहचान

विज्ञापन
पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते एडीजी डॉ. जीके गोस्वामी। - फोटो : पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते एडीजी डॉ. जीके गोस्वामी।
विज्ञापन
कन्नौज। गैंगस्टर के मुकदमे में अपराधी के आर्थिक संसाधनों की पहचान करने के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई करें। विवेचना में फाेरेंसिक साक्ष्य शामिल करें। एडीजी व विधि विज्ञान संस्थान के निदेशक ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कर विवेचकों को तीन नए कानून व विवेचना करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने रविवार को पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। एडीजी ने तीन नए कानून और विवेचना को अधिक प्रभावशाली बनाकर न्यायालय साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने के बारे में बताया। गैंगस्टर के मुकदमे में अपराधी की आर्थिक संसाधनों की पहचान करने के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई कैसे करें। इसके बारे में विवेचकाें को जानकारी दी। फाेरेंसिक विज्ञान की आधुनिक तकनीकें, डिजिटल फाेरेंसिक, डीएनए प्रोफाइलिंग, साइबर अपराध की जांच, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित करने की विस्तार से जानकारी दी गई। डीजीसी तरुण कुमार चंद्रा ने विवेचना में कमियों व सुधार के बारे में बताया। डीसी सुशील कुमार प्रजापति ने ई-साक्ष्य एप के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें