फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पोस्टमार्टम में संक्रमण व खून की कमी से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तालग्राम थाना क्षेत्र में प्रसूता की मौत के मामले में गुरुवार केा नया मोड़ सामने आया है। जहां एक ओर परिजनों ने कोतवाली में समझौता कर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया, वहीं पुलिस ने अपनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण संक्रमण और खून की कमी (एनीमिया) बताया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि थाना की चौकी अमोलर के गांव टिकुरियनपुर्वा निवासी गर्भवती रुबी की अधिक रक्तस्राव होने से हालत और बिगड़ गई और मौत हो गई थी। पति प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून की अत्यधिक कमी हो जाने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि मामले में परिजनों ने समझौता कर लिया है और कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि इलाज में लापरवाही तो नहीं हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें