फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आर्मी अफसर बन डीसीएम मालिक के खाते से 4500 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। आर्मी अफसर बनकर जालसाज ने डीसीएम मालिक को भाड़ा अदा करने के लिए उसके व्हाट्सएप नंबर स्कैनर भेजा। इसे स्कैन करते ही डीसीएम मालिक के खाते से 4500 रुपये निकल गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक ने गुुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम चपुन्ना निवासी राहुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि वह डीसीएम संचालक है। बुधवार को न्यू शारदा रोड लाइंस इंदरगढ़ के माध्यम से कानपुर आर्मी कैंट से पश्चिम बंगाल के लिए 75 हजार रुपये भाड़े पर कानपुर भेजा था। ट्रांसपोर्टर से नंबर प्राप्त कर आर्मी अफसर बनकर उसके मोबाइल पर फोन आया और कहा कि स्कैनर के माध्यम से भाड़ा अदा किया जाएगा। भेजे गए स्कैनर को स्कैन करते ही पहले दो बार में दो-दो हजार रुपये खाते से निकल गए। जब उसने आर्मी अफसर को फोन किया तो उसने बताया कि सभी स्कैनरों को स्कैन करते हुए भाड़ा समेत सभी रुपये वापस आ जाएंगे। उसके बाद खाते से 590 रुपये और पार हो गए। उसके बाद भी रुपये वापस न आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस संबंध में सकरावा थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि साइबर ठगी का मामला है। पुलिस की साइबर सेल को जानकारी दे गई है। शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें