कन्नौज। पूर्व विधायक का परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। वार्ड नंबर नौ से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जुबैरिया शाह की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव है। पूर्व विधायक की मां की हालत चिंताजनक है। इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सभी को आगरा के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। फर्रुखाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे तहसीन सिद्दीकी कोविड पॉजिटिव हुए थे। इनकी मां की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनकी हालत चिंताजनक है। चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर रखा है। इसके अलावा छोटे भाई की पत्नी, चाचा की बेटी सहित परिवार के अन्य लोग भी पॉजिटिव हैं। सभी को आगरा के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।