फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 221 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण से व्यापारी की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वहीं शनिवार को 221 संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा 22 कन्नौज शहर के हैं। एडीएम व डीएम आवास में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। एडीएम के अलावा डीएम आवास में तीन और लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। चार दिन तक संक्रमिताें की संख्या गिरने के बाद शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 221 संक्रमित निकले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 8528 पहुंच गई है। वहीं 263 ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है। पिछले साल से अब तक 6784 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 1653 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। अब तक 91 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना की चपेट में कन्नौज शहर भी आ चुका है।
सबसे अधिक 22 केस शनिवार को कन्नौज शहर में निकले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौज में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। आशा, आंगनबाड़ी की ओर से गांव-गांव की जा रही स्क्रीनिंग और सर्वे कार्य के बाद कोरोना जांच करने पहुंच रही टीम को गांव में भी संक्रमित मिलने लगे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की जांच कराने से लोग मना कर रहे हैं। घर-घर सर्वे करने पहुंच रहीं आशा व आंगनबाड़ी को ग्रामीण सही सूचना नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुत्र नहीं मिला, कोरोना संक्रमित होकर चल बसे पिता
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर पूराराय निवासी सतेंद्र उर्फ अरविंद(50) अपने गायब पुत्र आकाश दीप के वियोग में परेशान रहते थे। इसी बीच वह कोरोना संक्रमित हो गए। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने एक मई को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में इलाज दिया जा रहा था। शुक्रवार की शाम मौत हो गई। अरविंद का पुत्र आकाश दीप एक माह पहले घर से बाइक एजेंसी जाते समय गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका था। पुत्र के गायब होने के बाद से पिता डिप्रेशन में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें