फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब बन सकता पोल

Fri, 12 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बजरिया में सभासद के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पिछले एक वर्ष से झुका खड़ा है, जिससे वहां हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी पोल नहीं बदला गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बजरिया में सभासद सुभाष वर्मा के मकान के सामने बिजली का पोल लगा हुआ है। पोल का निचला हिस्से गलने से एक साल पहले वह काफी झुक गया था। अब पोल का ऊपरी हिस्सा सामने के मकान की दीवार के सहारे जाकर टिक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

कमलेश तिवारी, संजू वर्मा, रोहित, अनुपम वर्मा, भूदेव, आलोक आदि लोगों ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अफसरों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, पर ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों का कहना था कि विभाग शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें