इंदरगढ़। अपना दल कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव जयनारायण कटियार, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश सचिव शिक्षक संघ संतोष प्रजापति, मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, युवा मंच अध्यक्ष संजय कटियार, अशोक पटेल, ऋषभ दुबे, सावन पटेल, ऋषभ पटेल, राम पटेल, राघवेंद्र मिश्रा व डेविड पटेल मौजूद रहे।