फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी लगवाएंगे परशुराम की मूर्ति

विज्ञापन
प्रेस वार्ता में मौजूद विधायक अनिल दोहर, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव व पूर्व सांसद रामबख्श सिं? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। भगवान परशुराम की मूर्ति जिले में भी लगवाए जाएगी, इसके लिए जरूरत पड़ने पर ब्राह्मणों से एक एक रुपये भीख मांगूंगा। प्रदेश के सभी जिलों में सपाई मूर्तियां लगवाएंगे। ये बात सपा नेताओं ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कही।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की भगवान परशुराम की बड़ी मूर्ति लगवाने की घोषणा से भाजपाइयों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मूर्ति लगवाने की घोषणा से भाजपाई परेशान क्यों हैं। भाजपा नेता समाज में नफरत फैला रहे हैं। सपा सरकार में ब्राह्मण बाहुल्य ऐसा कोई गांव नहीं बचा था, जिसे सड़क से जोड़ा नहीं गया। सपा के लोग जातिवादी राजनीति नहीं करते।
सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि भाजपा सांसद गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा के लोग बताएं जनपद में कौन सा विकास कार्य हुआ। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सांसद की अखिलेश यादव पर टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपराओं से परे हैं। उन्हें जवाब देने के लिए सपा कार्यकर्ता ही सक्षम हैं। जयकुमार तिवारी उर्फ बउअन ने कहा कि सपाई प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएंगे। मूर्ति लगवाने से सांसद को क्या आपत्ति है, उन्हें तो सहयोग करना चाहिए। भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ केवल ब्राह्मणों का उत्पीड़न हुआ है।
पूर्व प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम ने कहा कि उत्पीड़न से त्रस्त होकर ब्राह्मण भाजपा से किनारा कर रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य, अंकुर यादव, कुक्कू चैहान, यशवीर भदौरिया, अनुराग बाजपेई, रजनीश यादव एडवोकेट, युधिष्ठर यादव, अवनींद्र यादव, हारून प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें