फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने पूर्व विधायक की पुत्रबधू पर लगाया दांव

विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहुजन समाज पार्टी ने भी कन्नौज जिले की तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा ने कमालगंज के पूर्व विधायक की पुत्रवधू को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने छिबरामऊ विधानसभा से पहली बार महिला प्रत्याशी वाहिदा बानो जूही पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

बसपा की ओर से गुरुवार को छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर जैसे ही वाहिदा बानो जूही के नाम की घोषणा हुई, बसपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि बसपा प्रत्याशी वाहिदा बानो जूही का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उनके ससुर अनवार अहमद साल 1977 में कमालगंज विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पति मरहूम सुल्तान अहमद शिब्बू समधन के चेयरमैन रह चुके हैं। बसपा प्रत्याशी चुनाव को लेकर खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बसपा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह शत प्रतिशत खरी उतरेंगी और सर्व समाज के सहयोग से जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचेंगी। उनका कहना है कि उनको जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। जनता का यही समर्थन उनकी जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें