कार्यक्रम को संबोधित करतीं जूही सिंह। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, उनका जगह-जगह अपमान हो रहा है।
रविवार को कस्बे के एक निजी लॉन में सपा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का आयोजकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जूही सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर आए दिन अत्याचार की खबरें सामने आती हैं। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। किसानों पर भी महंगाई की मार है। डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम में आयोजक अनिल पाल ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान रामनरायन बघेल, सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, रेहान वारसी, महिला सभा जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया, देवेंद्र सिंह, मुनेश राठौर, शरद यादव, राघवेंद्र सिंह, पप्पू भदौरिया, सुरेश तिवारी, विजय द्विवेदी, अवनीश सिंह, गुलामुद्दीन खान और सुधीर यादव मौजूद रहे।