जलालाबाद। बाग में पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि परिजन मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
बदलेपुरवा गांव निवासी कमलेश बघेल का 29 वर्षीय पुत्र सूरज का शव शनिवार को गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला। वहां खेलते हुए बच्चों ने शव देख परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। भाई बबलू ने पुलिस को बताया कि सूरज का पत्नी शिवानी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी से सूरज परेशान था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।