एसपी के निर्देश पर नगर में कोतवाली पुलिस ने दंगा
निरोधक दस्तों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। अचानक नगर के मुख्य मार्ग पर
निकाले गए फ्लैग मार्च से हड़कंप मच गया।
एसपी दिनेश कुमार पी के
निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीएसी और दंगा निरोधक दस्तों के साथ नगर के
मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। एसएसआई नवीन कुमार, कस्बा इंचार्ज सुशील
शर्मा की अगुवाई में कोतवाली से शुरू हुआ फ्लैग मार्च पूर्वी बाईपास तक
गया।
इस दौरान पुलिस अफसरों ने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपने
अधीनस्थ कर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने और जनता से सम्मानजनक ढंग
से पेश आने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य अपराध और
अपराधी दोनों को जड़ से उखाड़ फेंकना है। सौरिख एसओ रजनेश कुमार चौहान के
नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार सहित सभी मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला
गया।