फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीटा तो खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। त्यौर ककराई गांव के युवक ने जमीन बंटवारे के लिए छोटे भाइयों से विवाद किया तो मां ने चौकी में उसके खिलाफ तहरीर दी दी। चौकी से पुलिस पहुंची तो युवक उनसे भी भिड़ गया। सिपाहियों ने युवक को पीट दिया तो उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख सिपाही भागने लगे तो चाचा ने टोका तब सिपाहियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत में सुधार है।
गांव त्यौर ककराई निवासी सेवानिवृत्त फौजी सुरेश चंद्र के तीन सुनील कुमार यादव, सुशील और गौरव हैं। करीब तीन साल पहले सुरेश की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी शकुंतला देवी सुशील और गौरव के पास रहती हैं। शादीशुदा सुनील अपने परिवार के साथ अलग रहता है। जमीन के बंटवारे के लिए तीनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता है। सोमवार शाम को फिर विवाद हुआ। सुशील ने बेहटा पुलिस चौकी में सुनील के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने डांट-डपट कर दोनों को शांत करा दिया। मंगलवार सुबह फिर कहासुनी होने पर शकुंतला देवी ने चौकी जाकर सुनील के खिलाफ तहरीर दे दी। चौकी से दो सिपाही पहुंचे और सुनील से थाने चलने को कहा। इस पर सुनील की सिपाहियों से नोकझोंक हो गई। इस पर सिपाहियों ने सुनील को पीट दिया और थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन

पकड़े पहनने के बहाने सुनील घर के अंदर गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति गंभीर होती देख सिपाही भागने लगे। छुट्टी पर आए सुनील कुमार के फौजी चाचा मनोज कुमार ने सिपाहियों को रोका और सुनील को अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया। सिपाही सुनील को सीएचसी ले गए, जहां से सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ भेज दिया गया। सौ शय्या अस्पताल के डा. ओम प्रकाश ने बताया कि सुनील ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

मां की तहरीर पर पुलिस सुनील कुमार को थाने ले आने के लिए दरवाजे पर गई थी, जिससे विवाद का निपटारा कराया जा सके। सुनील ने घर के अंदर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पिटाई के आरोप की जांच की जाएगी। -श्रीकांत प्रजापति, सीओ
फोटो कैप्शन :
फोटो 11- : अस्पताल में भर्ती सुनील यादव
फोटो 12- : जानकारी करते प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें