फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पांच माह पहले मुर्गा व्यापारी के साथ लूट करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी मुर्गा व्यापारी रेहान सिद्दीकी पुत्र यूसुफ 19 दिसंबर को अपने साथी चांद बाबू के साथ मुर्गा खरीदने के लिए पिकअप से औरैया जा रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडरपास के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया था। पिकअप चला रहे रेहान ने गाड़ी को भगा दी।
तेज रफ्तार पिकअप खड़िनी स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा कर पलट गई। लुटेरों ने दोनों व्यापारियों के साथ मारपीट करते हुए दो लाख 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन

रेहान की तहरीर पर पुलिस ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी भारत गिहार, साजन गिहार, वीनेश व महेंद्र को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी प्रशांत वर्मा की संस्तुति पर प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें