फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद लौटी मृत बताई गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मृत बताई गई महिला 11 दिन बाद लौट आई। ससुराल से अचानक गायब हुई महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। महिला सोमवार को मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंच गई। महिला के बयान के आधार पर अब पुलिस ने नए सिरे से विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिरतिया से 24/25 दिसंबर की रात महिला अचानक गायब हो गई थी। महिला के पिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए 26 दिसंबर को कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। सोमवार को महिला परिजनों के साथ अचानक कोतवाली पहुंच गई। यहां बयान दर्ज कराए। महिला ने बताया की ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। इससे वह घर से चली गई। दो दिन तक आगरा में रहने के बाद वह दिल्ली पहुंची। इसके बाद उसने पिता को मोबाइल पर जानकारी दी। दिल्ली में पहले से रह रहे महिला के ताऊ उसे अपने घर ले आए। अब पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे की नए सिरे से विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें