कन्नौज। जिले में सोमवार को तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के मूल निवासी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व इनके डॉक्टर पिता संक्रमित निकले हैं। इस तरह सदर ब्लाक क्षेत्र में दो, उमर्दा ब्लाक में एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं मंगलवार को तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी। जिले में अब तक कुल 3456 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 3393 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब 16 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना महामारी से अब तक जिले में 47 लोगों की मौत हो चुकी हैं। (संवाद)