फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सचिन हत्याकांड में उलझी पुलिस, सुराग मिले पर नतीजे से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप का लोगो
विज्ञापन

फोटो :51:सचिन की फाइल फोटो

- पड़ताल में पुलिस की चार टीमें जुटीं, करीब 10 संदिग्धों से हो चुकी पूछताछ
- कई अहम सुराग हाथ लगे, लेकिन हत्या की वजह अब भी रहस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुरवा गांव निवासी सचिन जाटव (24) हत्याकांड में दो दिन बाद भी पुलिस किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन अभी तक ऐसे ठोस साक्ष्य नहीं मिल सके हैं जिनके आधार पर घटना का खुलासा किया जा सके। ऐसे में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य विवाद की आशंका बनी हुई है।
दिल्ली में मजदूरी करने वाले सचिन का शव रविवार को गांव के बाहर मक्का के खेत के पास मिला था। उसकी ईंट से कूचकर हत्या की गई थी। मृतक की मां रन्नो देवी की तहरीर पर गांव की सलोनी, दिग्विजय, नारायन और अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब तक करीब 10 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकी सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों और मृतक के संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि जल्दबाजी में कोई कार्रवाई करने के बजाय साक्ष्यों को मजबूत किया जा रहा है। उधर, युवक की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां रन्नो देवी की तबीयत बिगड़ गई है और उनका उपचार कराया जा रहा है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

इनसेट
दिल्ली से लौटा, गांव में मिली मौत
सचिन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसे शनिवार शाम करीब सात बजे मानीमऊ में गांव के लिए ऑटो में बैठते देखा गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। अचानक हुई हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। गांव में भी इस घटना के बाद दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

इनसेट
तकनीकी जांच पर टिकी पुलिस की नजर
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों पर भी भरोसा कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और मृतक के हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग तकनीकी जांच से मिल सकते हैं, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश जैसे दोनों पहलुओं पर मामले की विवेचना कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें